फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना कॉलोनी में कीचड़ से भरी टूटी सड़कें, लोग नगर परिषद पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के नगर परिषद कार्यालय के कुछ ही दूरी पर स्थित सुखना कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण लोग यहां पर नरक जैसे माहौल में रहने को मजबूर हैं। इस कॉलोनी के निवासी लंबे समय से स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों को कॉलोनी की टूटी सड़कों में भरे कीचड़ से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अधिकारी उनकी एक नहीं सुन रहे हैं और उनकी अनदेखी के कारण लोग रोष में हैं और उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी कॉलोनी की समस्याओं का हल नहीं किया गया तो वह नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुखना कॉलोनी में पिछले कई महीनों से सड़कें टूटी हुई हैं। पिछले दिनों लगातार कई दिन तक हुई बारिश के कारण इन सड़कों पर कीचड़ भर गया है और लोगों का इनसे चलना भी मुश्किल हो गया है। इस कॉलोनी में पानी की निकासी के प्रबंध तक नहीं हैं, इस कारण बारिश के दिनों में कॉलोनी में पानी भर जाता है। वहीं, नालियों की साफ सफाई न होने के कारण दूषित पानी की निकासी का रास्ता नहीं मिलता और यहां पानी भरा रहने के कारण नालियों में भारी गंदगी जमा है। पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर हर वक्त कीचड़ भरा रहता है। बरसात के समय तो यहां पर इतना बुरा हाल हो जाता है कि यहां भारी गंदगी जमा हो जाती है। इस कारण लोगों का अपने घरों से निकलना ही बड़ा मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार का कहना है कि हमने कई बार अपने वार्ड के पार्षद सहित प्रधान को भी इस समस्या से अवगत करवाया है लेकिन वह कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कुछ सड़कों पर टाइल लगी हुई है, लेकिन उसके साथ ही सड़क टूटी हुुई है। जिसकी हालत सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस संबंधी बलकार सिंह ने कहा कि यहां की टूटी सड़क पर कीचड़ पैदा हो जाता है। इस कारण यहां पर बारिश के दिनों में सड़क हादसे भी होते हैं। उन्होेंने कहा कि यहां की सड़कों, गलियों और पानी की निकासी की समस्या के अलावा यहां पर बिजली की तारे भी काफी नीचे लटक रही है। इनकी चपेट में आकर कभी भी कोई हादसा हो सकता है और करंट लगने से किसी की जान भी जा सकती है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी शायद इसका इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में पावरकॉम के अधिकारियों को कई बार लटकती बिजली की तार को ठीक करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
जल्द हल होंगी लोगों की समस्याएं
यह मामला मेरे ध्यान में है और जल्द ही सुखना कॉलोनी में टूटी सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके साथ ही यहां पर पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए काम शुरू करवाया जाएगा। इस कॉलोनी के लोगों की अन्य समस्याओं का भी जल्द हल किया जाएगा। -गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें