फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 1096 लोगों को हुआ कोरोना, तीन ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों के बावजूद कोरोना संक्रमितोें के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को 1096 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए और तीन लोगों की जान चली गई। अब बाद कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 8510 हो गई है। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेहत विभाग की ओर से बुखार से पीड़ित 3000 लोगों का कोरोना टेस्ट करने के लिए सैंपलिंग की गई थी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 88750 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 79129 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि अब तक 1111 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। सोमवार को आए मामलों में से मोहाली से 535, खरड़ से 241, ढकोली से 166, बूथगढ़ से 40, घडुआं से 38, डेराबस्सी से 37, कुराली से 32, लालड़ू से 5 और बनूड़ से 2 केस शामिल हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित है तो अस्पताल जाकर अपनी कोरोना जांच जरूर करवाए और बाजार में घूमते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, साथ ही सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें