फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में ब्रांडेड कंपनी का नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचने वालों का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। शहर में पुलिस ने एक ब्रांडेड कंपनी टाइड के नाम का नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचने का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस ने नकली डिटर्जेंट पाउडर के 70 पैकेट जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ब्रांडेड कंपनी के मैनेजर को शिकायत मिली थी कि उनकी ब्रांडेड कंपनी टाइड के नाम का नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाकर इलाके में बेचा जा रहा है। यह काम नयागांव के होटल मलोट में किराये के एक कमरे में किया जा रहा है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर छापा मारा। लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से नकली डिटर्जेंट पाउडर के 70 पैकेट बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा के शहर जींद से नकली डिटर्जेंट पाउडर लाकर यहां इसके पैकेट बनाकर बेच रहे थे। पुलिस आरोपियों के बारे में होटल मालिक से भी पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह यह नकली डिटर्जेंट पाउडर कहां-कहां पर सप्लाई करते थे और इनके तार किन लोगों से जुड़े हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलीफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें