फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, सात लोग हुए संक्रमित और 27 ठीक होकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 27 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि की । उन्होंने कहा कि भले ही प्रशासन की तरफ से लोगों को लॉकडाउन से कुछ राहत दी गई है, लेकिन इसके बाद भी कोरोना से बचाव और सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। लोगों को टीकाकरण में पहल करनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक जिले में शुक्रवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से एक, ढकोली से दो, घडुआ से एक, खरड़ से एक और मोहाली से दो केस शामिल हैं। इसके साथ ही अब जिले में कुल 68286 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 66991 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 244 केस सक्रिय हैं और 1051 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें