फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुचारु पानी की सप्लाई के लिए नहीं चलाए जा रहे बूस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के कट लगने के बाद नहीं चलाए जाते जनरेटर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। मोहाली में बिजली कट के बाद बूस्टर चलाने के लिए लगाए गए जनरेटर को ऑन ही नहीं किया जा रहा है। निगम ने करोड़ों रुपये खर्च कर बूस्टर लगाए हैं, उद्देश्य है कि पानी की सप्लाई को बेहतर किया जा सके। बूस्टर चलाने के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। यदि बिजली का कट लगता है तो जनरेटर चलाए ही नहीं जाते।
पानी सप्लाई ठप होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। वर्तमान में यह बड़े जनरेटर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। इसका कारण जानने पर पता चला है कि सेहत विभाग के अधिकारी कहते हैं कि पानी के बिल माफ करने के बाद विभाग के पास पैसे ही नहीं बचते। इस कारण इन जनरेटरों के लिए तेल खरीदने के पैसे तक विभाग के पास नहीं हैं।
विज्ञापन

गर्मी और अब बरसात के मौसम में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिस कारण जनरेटर न चलने के कारण इन बूस्टरों से पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी हो रही है और लगातार फोन आ रहे हैं। पिछली सरकार के दौरान मोहाली में पांच बूस्टर बनाए गए थे, जिनमें से ये बूस्टर अलग-अलग चरणों में चल रहे हैं और स्टोरेज टैंकर में एकत्र पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से की जाती है। बिजली गुल होने की स्थिति में ये बूस्टर नहीं चल रहे हैं। इन्हें चलाने के लिए लगाए जेनरेटर भी धरे के धरे रह गए हैं।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर बोले-बूस्टर को जोड़ें हॉटलाइन से
डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जनरेटर को चलाया जाना चाहिए। बूस्टर तो लगाए ही इसीलिए गए थे कि पावर कट होने पर इनसे माध्यम से पानी की सप्लाई अनवरत रहे। इसी वजह से अब बिजली विभाग से इन सभी बूस्टरों को बिजली की हॉटलाइन से जोड़ने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग बिजली गुल होने की स्थिति में इन जनरेटरों को तुरंत चालू करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें