फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी वार्डों में चुनाव लड़ेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। भाजपा मंडल की बैठक मंडल प्रधान पवन कुमार की देखरेख में हुई। इसमें जिला प्रधान सुशील राणा और जनरल सचिव राजीव शर्मा के अतिरिक्त चुनाव इंचार्ज पकंज सलहोत्रा विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान शहर के सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारने का एलान किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा पदाधिकारियों और पार्टी वर्करों के साथ शहर की स्थिति के बारे में विचार किया गया। इसके उपरांत जिला प्रधान सुशील राणा ने नगर काउंसिल चुनाव और शहर में पार्टी को और मजबूत करने पर विचार करते हुए सात मेंबरी इलेक्शन कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल चुनाव में भाजपा अपने मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और सभी वार्डोें में जीत प्राप्त करेगी। इस मौके पर जिला सचिव तरसेम भगीरथ, प्रेस सचिव राकेश अग्रवाल और स्पोक्स पर्सन अश्वनी बिट्टू ने भी विचार पेश किए। इस मौके पर सीनियर नेता पंडित अनिल पराशर, पूर्व पार्षद लखवीर सिंह, रामदेव बंसल, भोला नाथ भाटिया, विनोद कुमार, सुमित गोयल, राजपाल और हैरी गुंदीप सहित कई पार्टी वर्कर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें