खरड़। बसपा पंजाब के महासचिव राजिंदर सिंह राजा ननहेड़ियां ने रविवार को कहा कि 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय प्रधान बहन कुमारी मायावती का जन्मदिवस कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस संबंधी विधान सभा हलका खरड़ की ओर से सिविल रेस्ट हाऊस खरड़ के साथ वाले आर्मी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बसपा जिला मोहाली के सभी नेता शामिल होंगे। इस अवसर पर उन्होंने बसपा समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि सभी समर्थक इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। उन्होंने बताया कि बसपा की ओर से काउंसिल चुनाव अपने चुनाव निशान पर लड़े जाएंगे और इन चुनावों को लेकर जिला स्तर और विधान सभा हलका स्तर पर जो टीमें बनाई गई हैं, वह उम्मीदवारों का चुनाव करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी साफ सुथरी छवि और बसपा के पक्के समर्थकों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी।
इस अवसर पर हरनेक सिंह वेदपुरी, हरनेक सिंह मुंडी खरड़, मास्टर नछत्तर सिंह, बलजिंदर सिंह, मास्टर जगदीश सिंह, हरका दास, कर्मजीत सिंह, बलजीत सिंह गडांगा, जगदेव सिंह कुराली और अवतार सिंह समेत अन्य पार्टी समर्थक मौजूद थे।