फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पंजाब सरकार को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। भाजपा मंडल नयागांव ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज दबाने की निंदा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि नशा पंजाब के हर परिवार के लिए चिंता का विषय है। युवा इसकी चपेट में हैं और अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन




नेताओं ने सरकार से नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, यह लड़ाई पंजाब के युवाओं और हर परिवार के भविष्य की है। भाजपा ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि वे नशे के खिलाफ संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भूपी, नगर काउंसिल प्रधान सुरेंद्र कौशिश बब्बल, महामंत्री सुरेश यादव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें