मोहाली। सेक्टर-70 स्थित शराब ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसने भूरे रंग की टी-शर्ट और कॉफी रंग का लोअर पहना हुआ था। केवल सिंह ने बताया कि शव को मोहाली के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है। नियमों के अनुसार, यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं होती है, तो पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।