फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के ट्रायल में जवाब दे रहे बायोमेट्रिक सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मुलाजिमों की हाजिरी यकीनी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत बायोमेट्रिक सिस्टम इंस्टाल किया था लेकिन यह सिस्टम अपने ट्रायल में जवाब दे रहा है। रोजाना इस चक्कर में प्रबंधकीय कांप्लेक्स में कार्यरत मुलाजिम परेशानी उठा रहे हैं। मुलाजिमों को डर है कि कहीं इस चक्कर में उनकी सैलरी तक न कट जाए। इस मामले को मुलाजिम एसोसिएशन के मेंबर अधिकारियों के समक्ष उठा चुके हैं लेकिन मुलाजिमों की समस्या जस की तस बनी हुई है। हालांकि प्रशासन के अधिकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह नया सिस्टम है। इसे शुरू करने में समय लगेगा और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले एसडीएम जगदीप सिंह सहगल ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सुबह के समय चेकिंग की थी। उस दौरान 35 के करीब मुलाजिम गैर-हाजिर मिले थे। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को बनाकर भेजी थी। इसके बाद प्रशासन ने बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू किया है लेकिन अब इस सिस्टम में परेशानी आ रही है। कभी उसका नेटवर्क चला जाता है और कभी वह लोगों के अंगूठे को स्कैन तक नहीं कर पाते है। मुलाजिम पूरे नौ बजे ऑफिस पहुंच जाते हैं लेकिन कफी समय हाजिरी लगाने में लग जाता है। कई बार तो मुलाजिम काफी समय तक हाजिरी नहीं लगा पाते हैं। मुलाजिमों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को बता चुके हैं। अब तो उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनका वेतन न कट जाए।
सिस्टम नया है, कुछ दिनों में सुधार लिया जाएगा
प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट है। मैनुअल सिस्टम अभी तक चल रहा है। यह नया सिस्टम है। इसे कुछ दिनों में सुधार लिया जाएगा। एक जनवरी से यह सिस्टम शुरू हो जाएगा। हालांकि मैनुअल हाजिरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें