फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में दूध के 11 सैंपल हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। दूध उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम के तहत शहर के वार्ड नंबर-15 में जागरूकता कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन शिवम शर्मा ने किया। मोबाइल लैबोरेटरी के डेयरी टेक्नोलॉजिस्ट दर्शन सिंह ने बताया कि कैंप के दौरान दूध उपभोक्ताओं को दूध का उपयोग करने, दूध के महत्व तथा इसमें मिलाए जाने वाले संभावित केमिकल आदि के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में 35 उपभोक्ता दूध के सैंपल लेकर आए थे जिनकी जांच करने के बाद 24 सैंपल नियमों के अनुसार सही पाए गए जबकि 11 में पानी की मिलावट पाई गई। दूध में पानी के अलावा किसी अन्य खतरनाक केमिकल की मिलावट नहीं मिली। इस मौके पर सुरेखा शर्मा, रमेश्वर दास, संजय कौशिक, कांता रानी, शशि बाला, परमजीत सिंह, पवन, विजय, हरदेव सिंह, अरविंदर सिंह तथा गुरदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कालोनीवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें