फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वीआईपी रोड पर टक्कर लगने के बाद बाइक सवारों ने कार सवार को पीटा, सिर में लगे छह टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर कार चालक ज्वेलर से मारपीट कर सोने की चेन, गहने और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। बाइक और कार सवार आरोपियों ने पंच से ज्वेलर के सिर, पेट और छाती पर वार किया। इस कारण उसके सिर में छह टांके लगे हैं। छाती और पेट में भी गहरी चोटें आई हैं। आरोप है कि कार से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने कार सवार अन्य साथियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

घायल कार चालक दो दिन से अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि पुलिस झगड़े की वीडियो फुटेज और फोटो देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में सोसाइटी और वीआईपी रोड के निवासियों ने कार्रवाई नहीं करने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। आरोप है कि पुलिस दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हैं। दोनों पक्षाें के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मामले में कार चालक ज्वाला सिंह की पत्नी शरीन ने बताया कि उनके पति ट्रिपल-सी से अपने दोस्तों से मिलकर आ रहे थे। जैसे ही डोमिनोज चौक के पास अपनी ज्वेलरी की दुकान पर जाने के लिए गाड़ी मोड़ी तो एक बाइक पर सवार दो युवक गाड़ी के आगे आ गए। उनके पति ने गाड़ी साइड करने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। वहीं एक कार खड़ी थी, उसमें से भी कुछ युवक उतरे और सबने मिलकर उनके पति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम खड़े थे। उन्होंने कहा कि 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाओ। उन्होंने न तो उनके पति की कोई मदद की और न ही उन लड़कों को रोका। हमलावर किसी जिम से आए थे। उनकी संख्या करीब 12 थी। थाने जाने के बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नही कर रही है। मारपीट की कई फुटेज और वीडियो पुलिस को दी गई है। आसपास के सीसीटीवी चेक करने को कहा गया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ढीली है।


दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। दोनों के बयान दर्ज करने और जांच करने के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी भी चेक करेंगे जो आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर किसी तरह का कोई दबाव नही है। -राज कुमार, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें