लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू के पास गेहूं के अवशेष से भारी ट्रैक्टर ट्राॅली अचानक संतुलन बिगड़ने से हाईवे के डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ गई। इस कारण जाम लग गया और वाहनों की कतार लग गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हरमन ने बताया कि वह खन्ना के पास बसंतपुर से गेहूं के अवशेष से ट्रॉली में भरकर लैहली में एक कंपनी में ले जा रहा था।
जैसे ही वह लालड़ू के पास पहुंचा तो अचानक एक ट्रक ने उसे ओवरटेक किया तो उसके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और उसका ट्रैक्टर हाईवे के बीच रेलिंग के ऊपर चढ़ गया। इस कारण ट्रैक्टर पलटने से बच गया। इस दौरान चंडीगढ़ की और जाने वाले यातायात की लंबी लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से ट्रैक्टर को रैलिंग से उतारकर हटाया और यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद