फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनूड़ में सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़। बनूड़-जीरकपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया है। मृतक की पहचान कपलनाथ (42) निवासी गोयल कॉलोनी वार्ड नंबर-10 बनूड़ के रूप में हुई है। जबकि भतीजा प्रदीप कुमार घायल है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया और इस मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कपलनाथ और उनका भतीजा प्रदीप कुमार मकानों में पत्थर और टाइलें लगाने का काम करते हैं। सोमवार की रात 9 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर जीरकपुर से बनूड़ की तरफ आ रहे थे। जब वह दोनों गांव इस्सापुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा-भतीजा दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को बनूड़ के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर डाक्टरों ने कलपनाथ को मृतक घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक कपलनाथ के परिवार में उनकी पत्नी के साथ दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें