फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में नहाने गए सेवादार की बाइक व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नाभा साहिब गुरुद्वारे के नजदीक बनी पीर बाबा दरगाही शाह के सेवादार की बाइक व मोबाइल चोरी होने की शिकायत पर दयालपुरा गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीरकपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीर बाबा दरगाह पर सेवादार नियाज मुहम्मद निवासी गांव नाभा ने बताया कि वह पीर बाबा दरगाही शाह की दरगाह पर सेवादार है। दरगाह पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण वह रात को भी दरगाह पर ही सोते हैं। रविवार को वह काम खत्म होने के बाद खाना खाकर मोबाइल व बाइक की चाबी तकिये के नीचे रखकर सो गया। जैसे ही वह सुबह करीब 5 बजे उठा और नहाने के लिए दरगाह के नजदीक बने बाथरूम में गया तो उसे बाइक स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी।
बाथरूम से बाहर निकलकर जब देखा तो कोई व्यक्ति उसकी बाइक लेकर जा रहा था। जैसे ही व्यक्ति को रुकने के लिए कहा तो उसने पूछे मुड़कर देखा तो मैंने व्यक्ति को पहचान लिया। वह व्यक्ति दयालपुरा गांव का रहने वाला है और दरगाह पर माथा टेकने भी आता था, जिसका मैं नाम नहीं जानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें