फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों से पहले कंग ने कविता सुनाकर फिर साधा कांग्रेस पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद भी पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधकर जुबानी हमला बोल रहे हैं। वह चुनाव के नतीजों से पहले ही कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पैसे लेकर टिकट लिए हैं। इस पर वह कांग्रेस के नेताओं पर कविता पढ़कर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंग कांग्रेस राज में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहने के अलावा पुराने दिग्गज नेता रहे हैं। लेकिन इस बार उन्हें पार्टी से टिकट न देकर विजय शर्मा टिंकू को दे दिया गया था। इससे वह खफा होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इससे पहले भी वह गाने गाकर कांग्रेस पर तंज कस चुके हैं। कंग की ओर से कांग्रेस के खिलाफ पढ़ी गई कविता सोशल मीडिया के ग्रुपों में वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें