फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके में पड़ रही भीषण् गर्मी और लू से बचे, सेहत विभाग किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सेहत विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचने की सलाह दी है। सेहत विभाग का मानना है कि इस बार गर्मी का मौसम पिछले साल की तुलना में जल्द शुरू हो गया है। अगले दो-तीन महीनों के दौरान आम तौर पर मौसम काफी गर्म रहता है। ऐसे में लोगों को अपने आपको गर्मी से बचाव के लिए प्रयास करने चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि गर्मी और लू का असर 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और बच्चों पर ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं, मजदूरों, किसानों या खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों, बेघरों, सड़कों या फुटपाथ पर रहने वाले लोग भी इसकी चपेट में ज्यादा आते हैं। ऐसे लोगों को अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। अगर उनमें पानी की कमी नहीं होती है तो वह गर्मी औ लू की चपेट में जल्द नहीं आ सकते।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि गर्मी के कारण तापमान बढ़ जाएगा। इस वजह से शरीर के अंदर पानी की कमी पैदा हो सकती है। व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं और बेहोश होकर गिर सकता है। गर्मी के कारण पित्त होना, बहुत पसीना आना, सिर दर्द और उल्टियां लगना, गर्म और खुश्क चमड़ी, पुरानी बीमारियां, मांसपेशियां कमजोरी आदि इसके लक्षण दिखते हैं।
गर्मी से निजात पाने के लिए यह करें
अपने घरों को ठंडा रखें। दिन के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। पानी ज्यादा पीएं, लस्सी, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ का सेवन जरूर करें। शरीर को ठंडा रखें। हलके रंग के कपड़े पहनें, बाहर जाने के समय आंखों को आराम देने वाली ऐनक और टोपी लगाएं। अगर बाहर बैठना जरूरी है तो पेड़ की छाया में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

इन चीजों का भी रखें ध्यान
सेहत विभाग ने सलाह दी है कि आमतौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाहर जाने से बचें। बच्चों और जानवरों को पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें। शराब का सेवन न करें। सख्त शारीरिक भागदौड़ से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें