फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, चालक गिरफ्तार, अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव झरमड़ी के पास नाका तोड़कर पुलिस कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी विकास निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जगतार सिंह सैनी ने बताया कि बीती रात झरमड़ी के पास पुलिस नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रात करीब 9:00 बजे अंबाला की ओर से आ रहे ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने नाका तोड़ते हुए ट्रक पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और फरार हो गया। हालांकि इस दौरान कोई पुलिस मुलाजिम घायल नहीं हुआ है।
सरसीणी के पास पुलिस ने ट्रक चालक को रोक लिया और इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक पर धारा 279, 337, 307, 427 व 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक पानीपत से ईंटें लेकर बिलासपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें