फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ASI की पत्नी पर हमला: महिला बेहोश हुई तो लुटेरा कानों की बालियां छीन हुआ फरार, पीजीआई में भर्ती

Mon, 21 Oct 2024 09:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मोहाली के ब्लॉक माजरी में पड़ते गांव लुबाणगढ़ में सैर कर रही पंजाब पुलिस एएसआई की पत्नी पर हमला कर उसकी कानों की बालियां छीन कर बदमाश फरार हो गया। महिला को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में लुटेरे बेखौफ हैं। आए दिन लूट, स्नैचिंग सहित अन्य आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं। मोहाली के ब्लॉक माजरी में पड़ते गांव लुबाणगढ़ में सैर कर रही पंजाब पुलिस एएसआई की पत्नी पर हमला कर उसकी कानों की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम साढ़े 6 बजे की है जब दो महिलाएं सैर करके गांव की तरफ लौट रही थी। घर से मात्र 50 मीटर पहले ही मोटरसाइकिल पर आए बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। 

विज्ञापन


घायल महिला की पहचान परमजीत कौर निवासी लुबाणगढ़ के रूप में हुई है। लुटेरे ने पहले तेजधार हथियार से परमजीत कौर के बाजू पर वार किया और उसकी सोने की बालियां छीन ली। उसके कानों से खून टपकने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। 

घायल परमजीत कौर पीजीआई में भर्ती है उसकी सर्जरी की जा रही है। हालांकि लुटेरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। इस मामले में घायल परमजीत कौर के बयान पर लुटेरे के खिलाफ ब्लॉक माजरी थाने में लूटपाट व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


परमजीत कौर मोहाली पुलिस में तैनात एएसआई की पत्नी है। वह रोजाना की तरह अपनी पड़ोसन के साथ सैर पर गई थी। शाम साढ़े 6 बजे जब वह सैर करके घर लौट रही थी तो घर से थोड़ी दूर मोटरसाइकिल पर एक युवक आया जिसने परमजीत कौर की बाजू पर हथियार से वार किया और उसके कानों की बालियां छीनी तो उसके दोनों कानों से खून टपकने लगा। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परमजीत पर हमला होता देख उसकी पड़ोसन भागकर मदद मांगने गई। जब तक लोग उसे बचाने आए लुटेरा फरार हो गया। घायल परमजीत कौर तुरंत पीजीआई लाया गया जहां उसकी बाजू पर गहरा घाव होने के कारण उसकी सर्जरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें