फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर सोए कर्मियों पर हमला, तीन गंभीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लालड़ू के निकट एक ढाबे पर सोए हुए कर्मियों पर अज्ञात व्यक्तियों ने हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। इसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उक्त घटना और गाड़ी का नंबर ढाबे के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने ढाबा मालिक के बयान पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह के अनुसार मुख्य मार्ग पर स्थित अक्षय ढाबा के मालिक बजरंग प्रजापत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 26-27 अप्रैल के बीच की रात को करीब 10 बजे कुछ व्यक्ति गाड़ी में खाना खाने के लिए आए और ढाबे में शराब पीने की जिद करने लगे। उन्हें शराब पीने से मना कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने गाड़ी में ही बैठकर खाना खाया और फिर रात करीब 12 बजे ढाबे में ही सोने की जिद करने लगे। इस पर फिर से मना कर दिया गया और वे अपनी गाड़ी लेकर वहां से चले गए। उक्त वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह करीब 3-4 बजे वे हॉकी व डंडे लेकर फिर से ढाबे पर आए और सोए हुए कर्मियों मुन्ना राय और भंवरा सहित उस पर हमला कर दिया। हमले में वे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी भर्ती किया गया है। हमलावर हमला करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने उपरांत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कैमरे में कैद हुई गाड़ी के नंबर के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें