खरड़। पुलिस ने एसएएस नगर केन्द्रीय सहकारी बैंक की घडूआं शाखा में बैंक के फंडों का दुरुपयोग करने और नियमों की उल्लंघना कर बैंक में किए गए घपले के आरोप में सहायक मैनेजर जसबीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस संबंध में बैंक के जिला मैनेजर की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि बैंक की घडूआं शाखा में जसबीर सिंह सहायक मैनेजर की ओर से उसके कार्यकाल के दौरान अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए 11 लाख 40 हजार रुपये ग्राहकों की सहमति के बिना अन्य खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। इस संबंधी डीएसपी खरड़ कर्ण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सहायक मैनेजर जसबीर सिंह के खिलाफ घपला करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है। संवाद