फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा गुस्साए लोगों ने जाम किया चंडीगढ़-खरड़ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 में शनिवार देर रात करीब पौने 10 बजे उस समय माहौल गर्मा गया, जब पुलिस वालों पर ही कॉलोनी के लोगों से मारपीट कर उन्हें जबरदस्ती थाने में बंद करने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई पर गुस्साए कॉलोनी के लोगों, आजाद ग्रुप के उम्मीदवार आरपी शर्मा और अकाली नेता सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा और चरनजीत सिंह बराड़ ने चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर जाम लगा दिया और इस कार्रवाई का आरोप कांग्रेस नेताओं पर लगाकर नारेबाजी की। यह लोग नारेबाजी करते हुए करीब 25 मिनट तक जाम लगाकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी गुरशेर सिंह और काफी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान डीएसपी ने पुलिस की ओर से पकड़े लोगों को छोड़ने का भरोसा दिलाया तो हाईवे पर बैठे लोगोें ने जाम खोल दिया। वहीं आजाद ग्रुप के उम्मीदवार एवं पूर्व पार्षद आरपी शर्मा और अकाली नेताओं का कहना था कि इस इलाके की पुलिस कांग्रेस के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने इस संबंधी निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत दी है और इस मामले में डीजीपी पंजाब से भी मिलेंगे। अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाने से पीछे नहीं हटेंगे। आरपी शर्मा ने कहा कि उनके पास इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी है, जिसमें पुलिस की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है।
आरपी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि सुबह से ही कांग्रेस के नेता बाउंसरों के साथ वाल्मीकि कॉलोनी में शराब और सूट बांट रहे थे। इस दौरान जो व्यक्ति सामान ले लेता था, उसे यह लोग कुछ नहीं कहते थे। वहीं जो लोग सामान लेने से मना करते थे, उन्हें बाउंसरों के साथ मिलकर पीटा जा रहा था। यह ड्रामा सुबह से ही चल रहा था।
विज्ञापन

फेज-6 चौकी के पुलिस वाले भी आरोपियों का साथ दे रहे थे। इसके बाद जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने डीएसपी समेत उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन पहले कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उन्होंने देर शाम उच्च अधिकारियों को फोन करके बताया था कि ऐसे तो किसी की जान चली जाएगी तो आखिर में डीएसपी सिटी-1 मौके पर पहुंचकर उन्हें विश्वास दिलाया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। शर्मा ने बताया कि जब वह घर वापस पहुंच गए तो उन्हें पता चला कि पुलिस और बाउंसरों ने फिर से कॉलोनी वालों को पीटना शुरू कर दिया है और चार लोगों को मारपीट के आरोप में जबरदस्ती उठाकर थाने ले गए हैं। उन्होंने बताया जब उन्होंने जाम लगाया तब जाकर पुलिस की नींद खुली। इसके बाद पुलिस ने उठाए गए लोगों को छोड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस कांग्रेस की एंजेट बनकर काम कर रही है और यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें