फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद ग्रुप और ‘आप’ के साझे उम्मीदवार सुखदेव पटवारी के दफ्तर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 में आजाद ग्रुप और ‘आप’ के दफ्तर में रात 9 बजे कुछ लोग अचानक घुस गए और यहां बैठे पार्टी के समर्थकोें से धक्कामुक्की कर सामान तोड़ दिया। इस दौरान आजाद ग्रुप के उम्मीदवार सुखदेव सिंह पटवारी की पत्नी के साथ भी गलत व्यवहार कर उनका फोन तक छीन लिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मौके पर सुखदेव सिंह पटवारी ने कहा कि यह हमला शिरोमणि अकाली दल के नेता के समर्थकों ने किया है। शिकायत देने पर एसएसपी ने कहा कि यह मामला गंभीर है। उन्होंने डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह संधू को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपने दफ्तर में समर्थकों संग बैठे अपने समर्थकों की मतदान के दौरान ड्यूटियां समझा रहे थे। इसी दौरान शिअद समर्थकों ने अंदर घुसकर हमला किया। सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगोें को राउंड अप किया है और मामले की जांच चल रही है। सुखदेव सिंह पटवारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें