फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली की तार टूटकर गाय पर गिरी, मौत

विज्ञापन
टूटे तार को ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नयागांव। बिजली की हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से गांव कांसल के सरकारी स्कूल के सामने एक गाय मर गई। गांव कांसल निवासी बलदेव, लवप्रीत, हरप्रीत, मगन जांगू, संजीव चौहान, बंटी चन्दा ने बताया जैसे ही उनको पता चला कि बिजली की हाई टेंशन तार टूटकर गाय पर गिर गई है तो उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन किया।
विज्ञापन

पंजाब बिजली विभाग के कर्मचारी बोले कि यह क्षेत्र चंडीगढ़ का है, उनसे बात करो जब चंडीगढ़ बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की तो वे बोले यह पंजाब का क्षेत्र है, उनसे बात करो। बिजली विभाग का ऐसा रवैया देखकर उन्होंने रोष प्रकट किया है। फिर दोनों विभाग के बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में पता चला यह एरिया चंडीगढ़ प्रशासन के अंदर आता है तो चंडीगढ़ विभाग के बिजली कर्मचारियों ने जल्द से तार को ठीक करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें