खरड़। गैंगस्टर जॉन बुट्टर के साथ पकड़े गए उसके चारों गुर्गों का वीरवार को रिमांड खत्म होने पर उन्हें खरड़ पुलिस ने दोबारा अदालत में पेश किया। इसके बाद अदालत ने चारों को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजने के आदेश दिए।
इस संबंधी जांच अधिकारी एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि खरड़ और जगराओं पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 24 जुलाई को गैंगेस्टर जॉन बुट्टर समेत उसके चार गुर्गों को काबू किया गया था।
वीरवार को आरोपी परमिंदर सिंह निवासी बुट्टर कलां, कुलविंदर सिंह निवासी बुट्टर कलां, अमरीक सिंह निवासी लोपो कलां, अमृत निवासी समराला को 5 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा खरड़ अदालत में पेश किया था। यहां से अदालत ने सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजने के आदेश सुनाए हैं।