फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-10 हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की एजीएम में विकास के सभी प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स फेज-10 में हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में सोसाइटी के विकास से जुड़े सभी बड़े प्रस्तावों को बहुमत से मंजूरी मिल गई। मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पूरे कॉम्प्लेक्स में सोलर पैनल और सोलर लाइट लगाने, बिजली–सीवरेज अपग्रेडेशन, रिपेयर–पेंटिंग और सर्विस चार्ज व पेनल्टी गाइडलाइन में बदलाव जैसे अहम निर्णय लिए गए। एजीएम की अध्यक्षता सोसाइटी के प्रेसिडेंट और कमेटी सदस्यों ने की, जबकि इंस्पेक्टर कोऑपरेटिव सोसाइटी जसप्रीत कौर और हाउस फेड मैनेजर संदीप कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में प्रेसिडेंट ने कॉम्प्लेक्स में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति रखी। इसके बाद आरडब्ल्यूए सदस्यों ने नए विकास प्रोजेक्ट के प्रस्ताव पेश किए। बिजली व्यवस्था सुधार, सीवरेज अपग्रेडेशन, पूरे कॉम्प्लेक्स की पेंटिंग और रिपेयर को तत्काल शुरू किए जाने पर सहमति बनी। इन परियोजनाओं के लिए बजट का प्रावधान आरडब्ल्यूए सदस्यों और प्रेसिडेंट की ओर से किया जाएगा। कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा को लेकर भी निवासियों ने चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें