फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब और गलत खानपान से लिवर खराब<bha>;</bha> 70% मरीज सिरोसिस से ग्रस्त, गंभीर मरीजों के लिए ट्रांसप्लांट ही आखिरी विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
30 से 60 साल के लोग तेजी से सिरोसिस की चपेट में, संस्थान की ओपीडी में रोज पहुंच रहे 150 मरीजों में 70 प्रतिशत इसी बीमारी से पीड़ित
विज्ञापन




मोहाली। शराब और गलत खानपान की आदतें लोगों के लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं। पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज की ओपीडी में रोजाना करीब 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 70 फीसदी मरीज लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। 30 से 60 साल की उम्र के लोग तेजी से सिरोसिस की चपेट में आ रहे हैं। बीमारी गंभीर होने पर दवाएं भी लिवर को पहले जैसी स्थिति में नहीं ला पातीं। ऐसे मरीजों के लिए लिवर ट्रांसप्लांट ही आखिरी विकल्प बचता है। संस्थान के निदेशक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शराब का सेवन लिवर खराब होने का प्रमुख कारण है। फैटी लिवर, डायबिटीज, जरूरत से ज्यादा खाना और हेपेटाइटिस बी व सी भी इसके अन्य कारण हैं। लोग शुरुआत में बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे लिवर को काफी नुकसान पहुंच जाता है। गंभीर अवस्था में लिवर की कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। लिवर सिरोसिस में स्वस्थ ऊतकों की जगह निशानयुक्त ऊतक बनने लगते हैं। इससे लिवर धीरे-धीरे अपना काम करने की क्षमता खोने लगता है। संवाद


लिवर सिरोसिस के लक्षण और प्रमुख कारण

लिवर सिरोसिस में पेट में पानी भरना एक सामान्य लक्षण है। पैरों में सूजन, पीलिया और कमजोरी भी इसके संकेत हो सकते हैं। भूख कम लगना भी इस बीमारी का एक महत्वपूर्ण लक्षण है। शराब का नियमित सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाने वाला मुख्य कारण है। मोटापा और अनियंत्रित डायबिटीज भी लिवर खराब होने में योगदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय

लिवर को बचाने के लिए शराब से पूरी तरह दूरी बनाना आवश्यक है। संतुलित भोजन करना और नियमित व्यायाम करना भी महत्वपूर्ण है। अपने वजन और डायबिटीज को नियंत्रित रखना चाहिए। हेपेटाइटिस बी और सी की नियमित जांच कराना भी जरूरी है। कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें