फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास के लिए अकाली नेता नेता एवं पूर्व पार्षद ने सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए अकाली नेता नेता एवं पूर्व पार्षद ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

क्रासर - अकाली नेता ने पत्र कहा कि विकास कामों में रुकावट बन रहे अधिकारियों पर हो कार्रवाई
खास बात
इलाके की सफाई व्यवस्था को सुुधारने के लिए पहल के आधार की जाए कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेता एवं पूर्व पार्षद परविंदर सिंह सोहाना ने राज्य के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर शहर की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करने की गुहार लगाई है। साथ ही इस काम में रुकावट बन रहे अधिकारियों पर उच्च कार्रवाई की गुहार लगाई है। परविंदर सोहाना ने कहा कि शहर में सफाई का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इन पर किसी का भी ध्यान नहीं है। बरसात के मौसम में गंदगी के ढेरों पर मच्छर पैदा हो रहा है। इस कारण कोई भी बीमारी फैलने का डर लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था की खस्ता हालत होने की मुख्य वजह यह है कि अब तक मैकेनिकल स्वीपिंग का ठेका ही नहीं हुआ है, जिस कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसके लिए जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सिटी बस सर्विस को पहल के आधार पर चलाया जाए
शहर में सिटी बस सर्विस शुरू करने की मांग करते हुए सोहाना ने कहा कि यह मु्द्दा भी काफी पुराना है और बार-बार कई साल से यह मसला उठाया जा रहा है। नगर काउंसिल और अब नगर निगम में इस संबंधी प्रस्ताव भी लाए गए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोकल सिटी बस सर्विस न होने के कारण ऑटो चालक मनमानी करते हैं। इस कारण प्रदूषण भी बढ़ने के साथ-साथ हादसे भी होते हैं। साथ ही जाम जैसी स्थित भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज लाइन के प्रोजेक्ट की होनी चाहिए जांच
सीवरेज की मुख्य पाइप लाइन वाली सड़क बारे उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करके बावा वाइट हाउस से ओल्ड स्पाइस चौक तक बड़ी पाइप डाली गई है। इस पाइप को डालने के बाद सड़क के निर्माण पर दस करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह काम समयबद्घ था। जबकि कई सालों से यह काम भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण पर घपले की शिकायतें भी सामने आ रही है जिनकी जांच होनी चाहिए और काम को लेट करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें