फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: एसआईटी के सामने पेश हुए बिक्रम मजीठिया, सौंपे केस से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज

Mon, 17 Jan 2022 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मजीठिया को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत देकर जांच में शामिल होने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
मोहाली में एसआईटी के सामने पेश हुए बिक्रम मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वरिष्ठ अकाली नेता एवं विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया स्टेट क्राइम ब्रांच में मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के आधार और पैन कार्ड की कॉपी एसआईटी के पास जमा करवाई। इसके साथ ही विदेश जाने संबंधी रिकॉर्ड भी एसआईटी को सौंपा। 

विज्ञापन


करीब एक घंटे उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद वह वहां से निकल गए। इस दौरान उनके वकील क्राइम ब्रांच सेल के बाहर ही रहे। जानकारी के मुताबिक सोमवार को एसआईटी के सामने पेश होने के लिए बिक्रम सिंह मजीठिया नेता वाले लुक में नहीं थे। वह जींस पैंट, जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाकर सीधे फेज-4 स्टेट क्राइम ब्रांच में करीब पौने 12 बजे पहुंचे। इसके बाद उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान उनसे दस सवाल पूछे गए। 

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने बिक्रम सिंह मजीठिया से सवाल किया कि साल 2004 के बाद उनके परिवार ने कितनी संपत्ति बेची है। उनका पुराना पासपोर्ट मांगा गया और उनकी शादी के समय हुए अलग-अलग कार्यक्रमों की जगह, विवाह की फोटो वाली एलबम और वीडियो मांगा गया। एसआईटी ने मजीठिया से टैक्स की जानकारी भी मांगी है। वहीं मजीठिया ने पिछली पेशी के दौरान मांगे गए दस्तावेज भी पेश किए। इसके अलावा उक्त सवालों संबंधी अन्य जानकारी को मिलाकर कुल दस सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


क्राइम बांच से से बाहर आते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वह जांच टीम को पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार सवा 5 बजे उन्हें एसआईटी का नोटिस मिला था। इसके बाद वह रविवार को एसआईटी के सामने पेश हुए थे। सोमवार को वह तीसरी बार एसआईटी के सामने पेश हुए हैं। उन्होंने जांच टीम से विनती की थी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि जांच टीम अगर उन्हें जल्दी फ्री करती है तो वह अपने हलके में जाकर प्रचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें