फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: वैक्सीन प्रकरण में घिरे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री, आप के बाद अकालियों ने किया घर का घेराव  

Mon, 07 Jun 2021 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पंजाब में निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है। 
 
विज्ञापन
मोहाली में धरने पर बैठे अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के बाद सोमवार सुबह शिरोमणि अकाली दल की तरफ से सिद्धू के घर का घेराव किया गया। धरने की अगुवाई पार्टी के प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे।

विज्ञापन


अकाली दल के प्रधान ने मांग की कि सिद्धू को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए या फिर सरकार को खुद उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें तुरंत बर्खास्त न किया गया तो पंद्रह तारीख को अकाली दल मुख्यमंत्री के घर का घेराव करेगा। इसके बाद राज्य के गवर्नर से अकाली दल का एक दल मिलेगा। अगर फिर भी इंसाफ नहीं हुआ तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेंगे।


पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। समय कम रह गया है। ऐसे में हर राजनीतिक दल की कोशिश है कि इस मामले को कैश किया जाए। लगातार दो दिनों से सेहत मंत्री के घर का घेराव किया जा रहा है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने धरना दिया था। जबकि सोमवार को अकाली दल की तरफ से धरना दिया गया। धरने में अकाली दल के सारे एमएलए, पूर्व एमएलए और सभी जिलों के प्रधान जुटे। करीब दो घंटे तक संघर्ष चला। इस दौरान पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई घोटाले देखे हैं लेकिन कोरोना वैक्सीन को लेकर जो घोटाला किया गया वह उन्होंने कभी नहीं देखा। बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने नाम के आगे से कैप्टन हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी फ्री वैक्सीन लगा रही है। जबकि सरकार मुनाफा कमा रही है। एसजीपीसी ने कोविड काल में 200 डॉक्टर व डेढ़ सौ नर्सेज रखकर लोगों की सेवा की है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री ने पहले फतेह किटों का घोटाला किया। जिस कंपनी को यह सामान बनाने का आर्डर दिया गया उसके पास फतेह किट बनाने का लाइसेंस तक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना आंकड़े संबंधी गलत तथ्य पेश किए। इस मौके पर पूर्व सांसद व अकाली दल के सीनियर नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व एमएलए डॉ दलजीत सिंह चीमा, डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा, एसजपीसी मेंबर व महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां समेत कई नेता हाजिर रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें