फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल ने राज्य सरकार के खिलाफ बजाया संघर्ष का बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिजली संकट समेत कई मुद्दों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में शिअद नेताओं व समर्थकों ने सोमवार को डीसी अमित तलवार से मुलाकात कर राज्यापाल के नाम उन्हें मांगपत्र सौंपा। इसके अलावा झाड़ कम होने से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

मांगपत्र देने के मौके मौके डेराबस्सी के पूर्व विधायक एनके शर्मा, जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालेवाल, परविंदर सिंह सोहाना, रंजीत सिंह गिल, अध्यक्ष शहरी कमलजीत सिंह रूबी समेत कई नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से किसान, उद्योग, दुकानदार, व्यापारी और घरेलू उपभोक्ता समेत सभी वर्ग परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि शिरोमणि अकाली दल सरकार ने पंजाब को बिजली के क्षेत्र में सरप्लस राज्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन बीते पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी की खराब और जनविरोधी नीतियों के कारण राज्य को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। वहीं अब आम आदमी पार्टी सरकार के खराब प्रबंधन और प्रदर्शन के कारण बिजली संकट गहरा गया है।
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। आए दिन हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं हो रही हैं लेकिन राज्य सरकार नियंत्रण में लाचार नजर आ रही है। ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स और हथियारों की दैनिक आमद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए एक बड़े खतरे की घंटी है लेकिन राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ असंवैधानिक और अवैध तरीके से जवाबी कार्रवाई में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें