फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गंदगी से भरे एरोसिटी के पार्क, रेजिडेंट्स खुद कर रहे साफ

विज्ञापन
गंदगी साफ करते स्थानीय लोग। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा के पब्लिक हेल्थ विभाग ने एरोसिटी के ब्लॉक एच के पार्कों से गंदगी नहीं उठवाई तो रेजिडेंट्स ने स्वयं ही सफाई का काम शुरु कर दिया। रेजिडेंट्स का कहना है कि पार्कों में हालात ऐसे हैं कि अब सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। एरोसिटी के दसों ब्लॉकों के पार्कों में गंदगी फैली रहती है। इस वजह से पार्कों में आने वाले बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स का कहना है कि पब्लिक हेल्थ विभाग दो वर्षों से सड़कों की सफाई नहीं करा रहा है। पार्कों की देखरेख करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। पब्लिक विभाग की लापरवाही की वजह से ही अब रेजिडेंट्स को गंदगी साफ करनी पड़नी रही है। रेजिडेंट्स को पार्कों के रख-रखाव के लिए मेंटेनेंस चार्ज देना ही पड़ता है, फिर भी एरोसिटी के बीस हजार रेजिडेंट्स को न तो पार्कों की सुविधा मिल रही है और न ही सड़कों की।




खुद करते हैं सफाई
पब्लिक हेल्थ ने अगर पार्कों में सफाई कराई होती और कचरा उठाने के लिए कर्मचारी लगाए होते तो आज सफाईकर्मी का काम हमें न करना पड़ता। - प्रेम आहूजा, रेजिडेंट्स ब्लॉक एच, एरोसिटी।
विज्ञापन



अधिकारी नहीं देते ध्यान
पार्कों में हर समय गंदगी का माहौल बना रहता है। गमाडा के अधिकारी और पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी जरा भी पार्कों की देखरेख पर ध्यान नहीं देता है। -भूपिंदर सिंह, रेजिडेंट्स ब्लॉक एच, एरोसिटी।


पार्कों में फैली गंदगी बनती है मुसीबत
बच्चों से लेकर हर वर्ग के लिए पार्कों में फैली गंदगी मुसीबत बन जाती है। जब गंदगी देखी नहीं जाती तो इसे साफ करने के लिए लोगों को ही आगे आना पड़ता है। -नरेश कुमार, रेजिडेंट्स ब्लॉक एच, एरोसिटी।


बीमारी का रहता है खतरा
शाम के समय सीनियर सिटीजन और बच्चे पार्कों में घूमने के लिए आते हैं। गंदगी से बीमारी का खतरा बना रहता है। जिम्मेदार अधिकारियों को पार्कों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। -मूल राज शर्मा, रेजिडेंट्स ब्लॉक एच, एरोसिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें