फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एयरोट्रोपोलिस सिटी को पर्यावरण की मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाए जाने वाले सबसे बड़े एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट को पर्यावरण ने मंजूरी दे दी है। अब काफी समय के बाद एयरोट्रोपोलिस सिटी बनाने की कार्रवाई गमाडा द्वारा शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार एयरोट्रोपोलिस सिटी बनाने के लिए गमाडा की ओर से एलओआई पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कई सालों के इंतजार के बाद अब एयरोट्रोपोलिस सिटी जो कि गमाडा की ओर से बनाए जाने वाली सबसे बड़ी टाउनशिप है, में जल्द ही लोगों को अपने आशियाने मिल सकेगें। करीब 5500 एकड़ में आठ गांवों की जमीन को एक्वायर कर एयरोट्रोपोलिस सिटी बनाई जाएगी। इसके पहले चरण में करीब 1650 एकड़ से ए, बी, सी और डी ब्लाकों का विकास किया जाएगा। पहले चरण में बनाए जाने वाले ए, बी, सी और डी ब्लाकों में लोगों के लिए पार्किंग और कॉमर्शियल एरिया भी स्थापित किया जाएगा।


एक से चार कनाल तक के प्लॉट देने की है योजना
एयरोट्रोपोलिस सिटी में चंडीगढ़ की तर्ज पर एक कनाल से चार कनाल तक के प्लॉट देने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, विदेशों की तर्ज पर लोगों की सुविधा के लिए बड़े-बड़े पार्क स्थापित किए जाएंगे। इन पार्कों में जहां जॉगिंग, साइकिल ट्रैक से लेकर ध्यान लगाने के लिए (मेडिटेशन) हट की व्यवस्था रहेगी। इतना ही नहीं विभाग वहां ऐसी व्यवस्था करेगा कि हर मौसम में पार्कों में फूल और हरियाली नजर आएगी।
विज्ञापन




ग्रिड रोड्स का काम जारी
गमाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जारी टेंडर के तहत प्रोजेक्ट के लिए ए, बी, सी और डी ब्लाक में ग्रिड रोड के विकास के लिए काम चल रहा है। यह टाउनशिप परियाेजना 5500 एकड़ की है, जो विभिन्न चरणों में विकसित की जाएगी। पहले चरण में लगभग 1650 एकड़ से ए, बी, सी और डी ब्लाक का विकास किया जाएगा। इसमें आधुनिक आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। परियोजना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है और गमाडा के पहले से ही विकसित एयरो सिटी और आईटी सिटी टाउनशिप के समीप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें