फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की तस्वीर वाला विज्ञापन फाड़ा, भाजपा ने दी पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया जब यूनीपोल पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले विज्ञापन को शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। जैसे ही इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद उनकी तरफ से थाना फेज-एक में इस संबंधी लिखित शिकायत दी गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर माहौल बिगाड़ रहे हैं। जहां पर प्रधानमंत्री का विज्ञापन लगाया था, वह अवैध नहीं बल्कि अलाटेड यूनीपोल पर सही लगा था। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह मामला फेज-पांच स्थित डिप्लॉस्ट चौक के पास का है। वहां पर सड़क किनारे स्थापित यूनीपोल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला विज्ञापन लगा हुआ था। यह विज्ञापन जमीन से करीब दस से 12 फीट ऊंचा था। जहां तक कोई आम आदमी नहीं पहुंच सकता है। जबकि विज्ञापन को पूरी तरह से फाड़ दिया गया था। इस दौरान भाजपा जिला प्रधान सुशील राणा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर संजीव वशिष्ट, पूर्व पार्षद अशोक झा समेत कई नेता मौजूद थे।
सीसीटीवी कैमरों से की जाए शरारती तत्वों की पहचान
इस मौके पर भाजपा नेता नेताओं का कहना है कि यह काफी घटिया काम है। इस तरह प्रधानमंत्री की तस्वीर को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की है कि इलाके में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी वीडियो देखकर शरारती तत्वों की पहचान की जाए। साथ ही विज्ञापन को नुकसान पहुंचाने वाले पर कार्रवाई की जाए। जिक्रयोग है कि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के विज्ञापनों पर भी कालिख पोतने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें