फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पूरे राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी लगी हुई है। इसके कुप्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अब प्रशासन आगे आया है। प्रशासन पांच अगस्त को जिला स्तरीय समागम करवा रहा है। इसमें लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने व उसके अन्य विकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

समागम की तैयारियों की रणनीति बनाने के लिए डीसी अमित तलवार ने जिले के अधिकारियों से बैठक की। डीसी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुओं के प्रयोग पर लगी पूरी पाबंदी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सेक्टर-66 में किसान विकास चैंबर में एक समागम करवाया जा रहा है। समागम में नगर निगम व वातावरण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। समागम में जिले के सारे सज्जन, स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थी व जनता विशेष तौर पर हाजिर रहेगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (व) अमरदीप सिंह गुजराल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पूजा स्याल, एसडीएम सरबजीत कौर, खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह समेत कई अधिकारी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें