कुराली। शहर के वार्ड नंबर-6 में एक लड़की ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी होकर और 10वीं में नंबर कम आने से परेशान होकर डिप्रेशन में आने पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 10वीं की छात्रा मनवीर कौर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की काफी फैन थी। सुशांत की आत्महत्या के मामले के बाद वह काफी परेशान रहने लगी थी। इसी दौरान उसके 10वीं के रिजल्ट में नंबर कम आने से वह और ज्यादा परेशान रहने लगी थी।
मृतका की मां अमृतपाल कौर ने बताया कि शनिवार को वह को से बाहर गई हुई थी और मनवीर घर में अकेली थी। जब वह वापिस आई तो मनवीर ने फंदा लगाया हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आईओ केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले भी मोहाली जिले में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई युवा सुसाइड कर चुके हैं। ऐसा एक मामला सबसे पहले नयागांव में आया था। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से वह डिप्रेशन में था। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया था। इसी तरह जीकरपुर में भी युवक सुसाइड चुका है। वह भी एक्टर सुशांत की मौत के बाद से डिप्रेशन में था।