कुराली। पुलिस ने चोरी करने वाले को नकदी सहित काबू कर लिया। सिटी थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोरिंडा रोड के रहने वाले जहांगीर अहमद जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है, उसने बताया कि वह वेटर सर्विस का काम करता है। 21 फरवरी को वह रंगी पैलेस और फतेहगढ़ पैलेस में वेटरों की टीम को लेकर काम पर गया था।
जब वह शाम 7 बजे लौटा तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था और बैग में रखे लगभग 7.50 लाख रुपये गायब थे। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गईं और सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर पुलिस ने आमिर नबी डार मोरिंडा रोड कुराली को काबू कर लिया है। इस दौरान आमिर नबी की निशानदेही पर उससे सात लाख रुपये कैश भी बरामद कर लिया है। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद