फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मध्यप्रदेश से हथियार ला रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। मध्यप्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में तस्करी करने वाले आरोपी को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ राहुल निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एसएसओसी थाने में बीएनएस की धारा 61(2) व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसएसओसी को शाम करीब साढ़े 5 बजे इनपुट मिला था कि एक युवक मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर उसे पंजाब में सप्लाई करता है। इनपुट देने वाले ने बताया कि आरोपी लुधियाना साइड से अवैध हथियार लेकर खरड़ में किसी व्यक्ति को सप्लाई देने के लिए आ रहा है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को खरड़ एरिया से काबू किया, जिसकी तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुआ तो एसएसओसी टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें