फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी गोलीकांड में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेश, दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी के एक इमिग्रेशन सेंटर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपियों को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कुमार उर्फ बंटी (23) निवासी गांव लखनौरा, जिला अंबाला, हरियाणा व जगदीप सिंह (19) निवासी गांव महमदपुर थाना डेराबस्सी, जिला एसएएस नगर व तीसरा आरोपी नाबालिग है जो करीब साढ़े सत्रह साल का है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा व तीन कारतूस व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की थी। तीनों लंबे समय से आरोपी मंजीत सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव खेड़ी गुज्जरां थाना डेराबस्सी जो तिहाड़ जेल में बंद है के इशारे पर काम कर रहे थे। बता दें कि तीनों ने आरोपी मंजीत सिंह उर्फ गुरी के कहने पर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था व नाबालिग को जुवेनाइल भेज दिया गया था। आरोपियों से रिमांड दौरान कई अन्य मामलों बारे भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें