मोहाली। दो साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरवन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद उसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस मामले में पीड़ित की मां ने सोहाना थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सोहाना थाने के इलाके में अपने परिवार सहित रहती है। नौ मार्च को जब यह वारदात हुई तो वह घर पर ही थी। इस दौरान आरोपी सरवन सिंह उसके घर आया और पहले बच्चों के साथ खेलने लगा और इसके बाद उनकी छोटी बच्ची को कार्टून दिखाने के बहाने से साथ ले गया। कुछ समय बाद उसे अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने जाकर बच्ची से उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया, साथ ही इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और आरोपी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म की बात कबूल ली थी। इसके बाद शिकायत देने पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था।