फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रुपयों के लेनेदेन में युवक को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
इसी लाइट पॉइंट पर युवक को गोली मारी गई। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-91 लाइट पॉइंट पर रविवार रात रुपयों के पुराने लेनदेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान 21 वर्षीय हेमंत कुमार के रूप में हुई है। हेमंत मूल शामली यूपी का रहने वाला था। इस समय मदनपुरा में अपने भाई अमित कुमार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। वह ड्राइवर का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि हेमंत कुमार की संदीप, गब्बर व रिजवान ने गोली मारकर हत्या की है। हेमंत कुमार के भाई अमित कुमार के बयान पर फेज-1 थाना पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हेमंत का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवाया गया है। उसकी छाती पर गोली लगने से मौत हुई है।
मृतक के भाई अमित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई हेमंत ड्राइवर था। उसका संदीप, गब्बर, रिजवान के साथ पैसों का लेनदेन था। कुछ दिन पहले भी रुपयों के लेनदेन में उनका झगड़ा हुआ था, लेकिन उस समय कुछ लोगों ने बीच बचाव करके झगड़ा शांत करवा दिया था। रविवार रात करीब 9 बजे उक्त तीनों आरोपियों ने उसके भाई हेमंत कुमार को सेक्टर-91 की लाइटों से कुछ दूर घेर लिया। उससे झगड़ा किया।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक ने हेमंत की छाती पर गोली मार दी। हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर उसकी लाश वहीं फेंककर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने हेमंत का शव सड़क किनारे लहूलुहान हालत में देखा। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 चौकी पुलिस और एसएचओ फेज-1 मौके पर पहुंचे। हेमंत को तुरंत फेज-6 सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।


पैसों के लेनदेन के चलते झगड़े में हेमंत की गोली लगने से मौत हुई है। हेमंत के भाई अमित के बयानों पर तीन युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है, जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। - एएसआई दविंदर सिंह , जांच अधिकारी थाना फेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें