फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लखनौर गांव में दो गुटों में हुए झगड़े में चली गोली, मोबाइल की दुकान पर लगी

विज्ञापन
गोली चलाने का आरोपी सीसीटीवी में कैद। स्रोत : वीडियाग्रैब
विज्ञापन
मोहाली। गांव लखनौर में दो गुटों में हुई लड़ाई के बाद एक एक्टिवा चालक ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगकर नजदीक मोबाइल की दुकान की दीवार पर लगी। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी में युवक झगड़ा करते नजर आ रहे हैं।लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुलिस ने गांव के एक युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लखनौर के जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी मां परमजीत कौर गांव की पंच है। शाम करीब 4 बजे वह जब घर की तरफ जा रही थी, तो अचानक कुछ युवक बहस कर रहे थे। इसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। वह लड़ाई-झगड़े के बारे में कुछ समझ पाती इतने में एक्टिवा सवार एक युवक ने गोली चला दी। गोली गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास पड़ती मोबाइल फोन की दुकान की दीवार पर जा लगी। सभी लोग एकत्रित होकर तुरंत दुकान पर पहुंचे।
इस दौरान दुकानदार ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद पीसीआर मौके पर पहुंची। जसप्रीत के अनुसार लड़ाई-झगड़ा करने वाले और गोली चलाने वाले एक दूसरे के जानकार हैं। पीसीआर को मौके से गोली का खोल बरामद हुआ है। एसएचओ सोहाना सिमरन सिंह ने कहा कि पुलिस लड़ाई-झगड़ा करने और गोली चलाने वाले की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें