फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में टिप्पर ने एक्टिवा चालक युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर में लांडरां हाईवे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार टिप्पर ने 26 साल के एक्टिवा चालक युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 साल के दविंदर उर्फ काका के रूप में हुई है। वह खरड़ का ही रहने वाला था और अपने पिता के साथ लांडरां रोड पर वेल्डिंग की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

इस हादसे के समय वह एक डेयरी से दूध लेकर वापस जा रहा था। जब वह सचदेवा ऑप्टिकल के सामने हाईवे के किनारे खड़ी कार को क्रॉस कर रहा था तो तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दविंदर सड़क पर गिर गया और टिप्पर के पहिए उसकी कमर के ऊपर से उसको कुचलते हुए निकल गए। इसके बाद चालक टिप्पर को वहीं छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक कैब चालक की मदद से घायल दविंदर को सरकारी अस्पताल खरड़ में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें