फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस पर लगाए हमलावरों पर कार्रवाई न करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली में स्थित प्लेटिनम होम्स के निवासी संजीत नैन ने प्रेस वार्ता करके बताया के उनका परिवार प्लैटिनम होम्स सोसाइटी ढकोली में रहता है। उनके परिवार पर 26 मार्च को 25 से 30 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान एक पारिवारिक सदस्य को गंभीर अवस्था में कम्युनिटी सेहत केंद्र ढकोली ले जाया गया और वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिवार के बार-बार कहने के बावजूद पुलिस ने अस्पताल में जाकर पीड़ित का बयान दर्ज नहीं किया।
उन्होंने कहा कि घटना को अब एक हफ्ता हो चुका है पर पुलिस ने आरोपियों पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की। कोई मामला भी दर्ज नहीं किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सरेआम घूम रहे हैं और हमारे परिवार को लगातार खतरा बना हुआ है। आरोपी उन्हें झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

संजीत नैन के अनुसार वह तीन-चार बार एसएसपी दफ्तर भी जाकर आए हैं लेकिन एसएसपी मौके पर नहीं मिले। जिसके चलते आज वह डिप्टी कमिश्नर मोहाली को भी मिलकर आए हैं। जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी एक अर्जी सीएम विंडो पर भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें