फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मचारी को कुचला, मौत

विज्ञापन
हादसे में मृत विनोद कुमार। फाइल 
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-77 में वीरवार दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में 28 वर्षीय विनोद कुमार की मौत हो गई। विनोद कुमार सेक्टर-71 में सफाई कर्मचारी था। वह धनास में रहता था। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन राज्य के जनरल सचिव पवन गोडयाल ने बताया कि विनोद कुमार अपनी ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन

उसके माता-पिता सेक्टर-77 में सफाई का काम करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को छुट्टी पर जाना था। विनोद उनकी एप्लीकेशन साइन करवाने के उपरांत सेक्टर-77 में अपने पिता को एप्लीकेशन देने आया था। जब वह वापस जाने लगा तो एक तेज रफ्तार वरना कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। विनोद की मौत के बाद सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया और कार चालक पर मामला दर्ज करने के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन ने मांग की है कि परिवार को 10 लाख रुपये की अदायगी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें