फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला चोर गिरोह ने बचने के लिए पुकिल समेत अन्य पर चढ़ा दी कार, तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बस स्टैंड के निकट अस्पताल रोड पर सोमवार दोपहर को करीब तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चोर गिरोह की एक कार ने पीछा कर रहे तीन पुलिस कर्मचारियों और एक स्कूटी सवार को अपनी टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मचारी समेत दो के पैर फ्रैक्चर हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरड़ सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि खरड़ बस स्टैंड के निकट बसों में सवार महिला यात्रियों के सोने के गहने छीनने वाला एक महिला चोर गिरोह मौजूद है। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने जब इन्हें पकड़ने की कोशिश की तो अलग-अलग कारों में सवार यह चोर गिरोह अस्पताल रोड की ओर भाग निकला। जब पुलिस ने स्थानीय अस्पताल रोड पर उनकी गाड़ियों को रोकने की कोशिश की तो उक्त गिरोह ने पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को कुचलते हुए पुलिस से बचने के लिए गाड़ी भगा दी। सूचना मिली है कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। जब खरड़ शहर के एसएचओ अमरेंद्र सिंह सिद्धू से इस घटना के बारे में संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि आज दोपहर भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड या बसों में सवार या यात्रा कर रहे यात्रियों से सोने के गहने चुराने वाले महिला चोरों के एक बड़े गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।
पुलिस से सूचना मिलने पर उनकी पुलिस टीम हरकत में आई और जब उन्हें अस्पताल रोड पर रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने अचानक वाहनों को भगाने की कोशिश की। अस्पताल रोड एक भीड़भाड़ वाला इलाका है और इस सड़क पर हमेशा भीड़ रहती है, इसके बावजूद उक्त कार चालकों ने न केवल पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की, बल्कि सामने से आ रहे राहगीरों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। इसमें तीनों कार चालक महिलाओं के साथ मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह, लखविंदर पाल सिंह, परविंदर सिंह और खरड़ के झुंगिया रोड निवासी कुलदीप सिंह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह और एक्टिवा सवार कुलदीप सिंह का पैर फ्रैक्चर हो गया। उनका सरकारी अस्पताल खरड़ में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें