फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गलत साइड से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक का पैर तीन जगह से टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एफडीडीआई के सामने बुधवार शाम रांग साइड आ रही बुलेरो पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव मथियारा निवासी प्रितपाल सिंह (30) के रूप में हुई। प्रितपाल सिंह जीएमसीएच-32 में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार प्रितपाल सिंह का एक पैर तीन जगह से टूट गया है और चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

प्रितपाल सिंह चंडीगढ़ से अपने गांव मथियारा लौट रहे थे। हादसे में उनका मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए बनूड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बहादुर राम ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
किसान नेता किरपाल सिंह सियु, परम बैदवान, तरलोचन सिंह नडियाली, गुरप्रीत सिंह नडियाली, सत्ता सूरजगढ़, शेली ज्यूरमजारा, परमजीत सिंह बासमा ने कहा कि बनूड़ बैरियर से लेकर हाउसफेड फ्लैट्स और फतेह एन्क्लेव तक रोजाना कई वाहन गलत साइड जाते हैं। यातायात पुलिस को गलत दिशा में वाहन चालकों का चालान करना चाहिए, ताकि वे गलत साइड न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें