फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नवप्रीत ने वेट लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। वार्ड नंबर-6 मॉडल टाउन निवासी सोहन सिंह की बेटी नवप्रीत कौर ने मणिपुर के इंफाल में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय खेलों में वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर शहर व परिवार का नाम रोशन किया है। नवप्रीत कौर ने बताया कि 13 अप्रैल तक आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय 81 वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 144 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब उसका चयन खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हो गया है। प्रतियोगिता 7 मई से 11 मई तक पटना आयोजित होगी। नवप्रीत कौर ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। बेटी पर गर्व, पदक जीतना गौरव की बात वह जीत का श्रेय इंटरनेशनल चीफ कोच डीके शर्मा को दिया। वे चकवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली में सेवाएं निभा रहे हैं। इस मौके उसके पिता सोहन सिंह कानूगो ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है। कांस्य पदक जीतना गौरव की बात है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें