फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेज बनाकर रह रहा एक बांग्लादेशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने बांग्लादेश निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो जाली दस्तावेज बनाकर गैर कानूनी तरीके से डेराबस्सी में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से जाली आधार, पैन और वोटर कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी की पहचान एजाज हसन पुत्र अब्दुल हसन निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि डेराबस्सी क्षेत्र में चार मीट प्लांट हैं। यहां पर बड़ी संख्या में बांग्लादेश के रोहिंग्या काम करते हैं, जो भारत में बतौर शरणार्थी रह रहे हैं। इन सभी का पुलिस के पास पूरा डाटा है। इस दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी एजाज हसन बिना किसी मंजूरी के गैर कानूनी तरीके से यहां पर रह रहा है और यहां के एक मीट प्लांट में ठेकेदारी कर रहा है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से गांव माहींवाला का आधार कार्ड, उत्तर प्रदेश का वोटर कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद हुआ है। बांग्लादेश निवासी ने यहां इतने दस्तावेज कैसे बनवाए, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही पता लगाया जाएगा कि उसने यह दस्तावेज कहां-कहां इस्तेमाल किए हैं। इसकी भी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रहता था। वहां पर उसने अपना वोटर कार्ड बनाया था और इसी आधार पर वोटर कार्ड और पैन कार्ड बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें