फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिल कर्मचारियों ने अकाली वर्करों पर लगाया चुनावी ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल के कर्मचारियों ने अकाली वर्करों पर चुनावी ड्यूटी में बाधा डालने और गाली गलौच के आरोप लगाए हैं। इस मामले की लिखित शिकायत उन्होंने काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को दी है। जबकि काउंसिल कर्मचारी जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे तो मामला ढकोली थाने का होने की वजह से पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं ली। इंक्रोचमेंट विंग की टीम के सदस्य रविंदर पाल सिंह, अक्षय कुमार, नीरज कुमार, चरनजीत सिंह, राज कुमार और अमित कुमार ने बताया कि अधिकारियों की शिकायत पर वह मंगलवार को चुनावी ड्यूटी के दौरान ढकोली के कृष्णा एनक्लेव में सरकारी प्रॉपर्टी पर लगे प्रचार के झंडे और पोस्टर उतारने गए थे। इसी दौरान वहां पर अकाली दल के वर्कर भी चुनाव प्रचार कर रहे थे। जैसे ही अकाली समर्थकों ने देखा कि हमारी टीम उनके पोस्टर व झंडियां बिजली के खंभो से उतार रही है तो वह उनके साथ गाली-गलौच करके हाथापाई पर उतर आए। लेकिन लोगों ने बीच-बचाव करवाकर झगड़ा होने से बचा लिया। इसकी मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान के बाद होगी कार्रवाई
मुझे देर शाम इस मामले की शिकायत मिली है। इसमें किसी भी अकालीदल के वर्कर का नाम नहीं लिखा गया है। उनकी टीम की ओर से एक वीडियो भी भेजा गया है। वीडियो देखने के बाद आरोपी अकाली समर्थकों की पहचान करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें